Photo Gallery News Others Delhi Weekend Curfew 4365.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Coronavirus: दिल्ली में सप्ताहांत कर्फ्यू से ठहरा जनजीवन

webdunia
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सप्ताहांत पर लगाए गए कर्फ्यू के कारण जनजीवन ठहर गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों से प्रतिबंधों का पालन करने की अपील की।
webdunia
वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे कर्फ्यू लगाया गया था जो सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा।
webdunia
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कोरोना के कारण दिल्ली में आज और कल कर्फ्यू है। कृपया इसका पालन करें। हमें साथ मिलकर कोरोना को हराना होगा।
webdunia
कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं जैसे टीका लगवाने वालों, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट इत्यादि जाने वालों और सब्जी तथा फल बेचने वालों के लिए दिल्ली सरकार और पुलिस ने ई-पास जारी किए हैं।
webdunia
सरकार ने कहा है कि रात्रि कर्फ्यू के लिए पहले से जारी पास सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान भी मान्य होगा। सार्वजनिक परिवहन सेवाओं जैसे डीटीसी और क्लस्टर बस तथा मेट्रो ट्रेन में कमी की गई है।