Photo Gallery News Others Heavy Rain In Mumbai 4100.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारी बारिश ने मुंबई को भिगोया, जलजमाव से यातायात चरमराया

webdunia
मुंबई। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कोंकण के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कहीं-कहीं यातायात प्रभावित हुआ है। मुंबई और उपनगरों के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में गरज के साथ भारी बारिश हो रही है।
webdunia
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी मुंबई के अधिकांश हिस्सों में 4 सेमी से 6 सेंटीमीटर बारिश हुई, जिससे कुछ स्थानों पर जलभराव हुआ और यातायात चरमरा गया।
webdunia
उपनगरों में, अंधेरी सबवे पर जल होने से यातायात रूक गया और साथ ही बोरीवली, मलाड और जोगेश्वरी क्षेत्रों में वाहन की गति धीमी हो गई।
webdunia
कफ परेड, भूलाभाई देसाई रोड, वर्ली, दादर, परेल, चीरा बाजार, मस्जिद बंदर और आसपास के इलाके में तेज बारिश के कारण जल जमा होने की सूचना है।
webdunia
मुंबई मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मुंबई और कोंकण में बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है, जिसमें लोगों को चेतावनी दी गई है कि जब तक जरूरी नहीं हो बाहर नहीं जाएं।
webdunia
मौसम विभाग ने उत्तर-दक्षिण महाराष्ट्र के अलावा तटीय कोंकण के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार, शनिवार और रविवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है।