Photo Gallery News Others Heavy Rain In Mumbai 4159.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी

webdunia
मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया और सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। भारी बारिश और जल जमाव के कारण कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों के चलते यातायात रोक दिया गया है।
webdunia
मुंबई के नगर पालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शहर में भारी से बेहद भारी बारिश के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान की वजह से आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी कार्यालयों और अन्य संस्थानों को बुधवार को बंद रखने को कहा।
webdunia
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार चहल ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति को छोड़कर घरों से न निकलने की अपील की है। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह पांच बजे उपनगर सेवाएं निलंबित रहीं।
webdunia
ठाणे-कसारा, ठाणे-कर्जत और वाशी-पनवेल के बीच विशेष बसें (शटल) भी चलाईं गई। लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया है।
webdunia
आईएमडी ने बुधवार दिन में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।