Photo Gallery News Others Heavy Rainfall During The Cyclone Tauktae 4382.htm

Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Cyclone Tauktae: मुंबई में भारी बारिश

webdunia
चक्रवाती तूफान 'ताउते' सोमवार शाम तक गुजरात के समुद्र तट से टकराएगा और रात को पोरबंदर एवं महुवा (भावनगर जिला) के बीच गुजरात तट को पार करेगा। मुंबई में ताउते तूफान के असर से भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।
webdunia
सोमवार को मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बहुत तेज हवाओं के साथ बारिश के मद्देनजर यहां पुलिसकर्मियों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।
webdunia
तेज हवाओं को देखते हुए बांद्रा-वर्ली सी लिंक को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और लोगों को इसकी जगह दूसरा मार्ग अपनाने के लिए कहा गया है।
webdunia
पश्चिम रेलवे ने 50 से अधिक ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं। इस बीच ठाणे जा रही एक ट्रेन पर पेड़ का एक तना गिरने के कारण उपनगरीय घाटकोपर और विख्रोली के बीच मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई।
webdunia
ताउते तूफान के असर से भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर पानी भर गया है।
webdunia
कई स्थानों पर बिजली के पोल गिरने के साथ ही पेड़ टूटकर गिर गए हैं।
webdunia
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई केन्द्र ने आज दिन में कहा था कि सुबह करीब 11 बजे कोलाबा वेधशाला ने हवा की गति 102 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।
webdunia
सड़कों पर भरा पानी
webdunia
समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं