Photo Gallery News Others Mumbai Local Trains Run 4086.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फिर पटरियों पर दौड़ने लगी मुंबई लोकल

webdunia
मुंबई। मध्य एवं पश्चिम रेलवे ने सोमवार को आवश्यक सेवाओं से जुड़े महाराष्ट्र के कर्मियों के आने-जाने की सुविधा के लिए चुनिंदा उपनगरीय ट्रेन सेवा बहाल की।
webdunia
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे और पश्चिमी रेलवे ने चुनिंदा उपनगरीय सेवाओं को मुख्य लाइन तथा हार्बर लाइन पर केवल उन आवश्यक कर्मियों के लिए बहाल करने का निर्णय किया है जो राज्य सरकार की परिभाषा में आते हैं।
webdunia
इन ट्रेनों में 1,200 लोगों के बैठने की क्षमता होती है, लेकिन अभी सिर्फ 7,00 लोग ही ट्रेन में सवार हो सकते हैं। आंशिक तौर पर ट्रेनों के परिचालन बहाल होने से राज्य सरकार में आवश्यक सेवाओं के 1.25 लाख कर्मियों को राहत मिलेगी।
webdunia
पश्चिमी रेलवे उपनगरीय सेवाओं की 73 जोड़ी ट्रेनें चलाएगी, जिसमें से 8 जोड़ी विरार और दहानु रोड के बीच की है। ट्रेंने सुबह 5 बजकर 30 मिनट से रात 11 बजकर 30 मिनट पर 15 मिनट के अंतराल पर चलेगी। (भाषा)