Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई में भारी बारिश, ट्रेन और सड़क यातायात प्रभावित

webdunia
मुंबई। मुंबई और इसके बाहरी इलाकों में रविवार की रात और सोमवार की सुबह हुई भारी बारिश की वजह से ट्रेनों के परिचालन में विलंब हुआ और सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी रही।
webdunia
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली कई लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गईं या गंतव्य स्थान से पहले ही उनका परिचालन रोक दिया गया
webdunia
भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में 91 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
webdunia
विभाग ने शहर में और अधिक बारिश का पूर्वानुमान लगाया है और मराठवाड़ा तथा विदर्भ के सूखे क्षेत्र में भी बारिश की संभावना जताई है।
webdunia
लगातार हो रही बारिश की वजह से दक्षिण मुंबई और बांद्रा-कुर्ला परिसर में वाहनों की रफ्तार कम रही।
webdunia
webdunia