Photo Gallery News Others Railway Isolation Coach 4369.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अहमदाबाद: तैयार किए 19 आइसोलेशन कोच

webdunia
अहमदाबाद। पश्चिम रेलवे में गुजरात के अहमदाबाद मंडल ने स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर 19 आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं। इनमें 304 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा।
webdunia
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार झा ने बताया कि इस चुनौतीपूर्ण समय एवं महामारी के खिलाफ लड़ाई में रेलवे सदैव अग्रणी रहा है। वर्तमान परिस्थिति में कोरोना के खिलाफ जंग में पश्चिम रेलवे द्वारा भी भागीदारी की जा रही है।
webdunia
अहमदाबाद मंडल ने 19 आइसोलेशन कोच तैयार किए हैं जिनमें 13 कोच साबरमती और छह कोच चांदलोडिया में उपलब्ध रहेंगे और कुल 304 मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। कोच में शीतलता प्रदान करने के लिए रूफटॉप कूलिंग एवं विंडो कूलर लगाए गए हैं।
webdunia
झा ने बताया कि स्थानीय प्रशासन के अनुरोध पर अल्प समय में इन 19 कोचों को तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराया गया है। इनमें से 13 कोच साबरमती स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर तथा छह कोच चांदलोडिया में प्लेटफार्म नंबर दो पर रखे गए हैं।
webdunia
आवश्यकता होने पर कोचों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी। इन कोचों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। प्रत्येक कोच में आठ वार्ड बनाए गए हैं जिसमें 16 मरीज रह सकते हैं। प्रत्येक वार्ड में दो मरीजों के लिए सुविधा रहेगी।