Photo Gallery Religion God Goddesses Shree Kala Ram Mandir 4777.htm

Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(जया (अजा) एकादशी)
  • तिथि- माघ शुक्ल एकादशी
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:12 से 12:56 तक
  • त्योहार/व्रत/मुहूर्त-जया (अजा) एकादशी, भीष्म एकादशी
  • राहुकाल: दोपहर 01:55 से 03:16 तक
webdunia

नासिक का कालाराम मंदिर

webdunia
दक्षिण काशी के नासिक में किसी समय प्रभु रामचंद्र का प्रवास रहा था। प्रभु श्रीराम ने जहां-जहां पग धरे वह भूमि पवित्र हो गई। उनके पदचिह्नों के रूप में अनेक मंदिर आज भी नासिक में नजर आते हैं।
webdunia
यूं तो नासिक में प्रभु श्रीराम के कई मंदिर हैं। कालाराम, गोराराम, मुठे का राम, यहां तक कि महिलाओं के लिए विशेषराम आदि, परंतु इन सभी में 'कालाराम' की अपनी ही विशेषता है।
webdunia
मंदिर में विराजित प्रभु श्रीराम की मूर्ति भी काले पाषाण से बनी हुई है, इसलिए इसे 'कालाराम' कहा जाता है। प्रभु श्रीराम के साथ ही यहां सीता व लक्ष्मण की भी आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान हैं।
webdunia
ये मंदिर ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से महत्व रखता ही है, साथ ही इसकी बनावट में इस तरह का आकर्षण है कि जो मंत्रमुग्ध कर देता है।
webdunia
पूरा मंदिर 74 मीटर लंबा और 32 मीटर चौड़ा है। मंदिर की चारों दिशाओं में चार दरवाजे हैं।
webdunia
इस मंदिर के कलश तक की ऊंचाई 69 फीट है तथा कलश 32 टन शुद्ध सोने से निर्मित किया हुआ है।
webdunia
यहां विराजमान श्री हनुमानजी प्रभु श्रीराम के चरणों की ओर देखते हुए प्रतीत होते हैं।
webdunia
मंदिर परिसर में सीता गुफा है। कहा जाता है कि माता सीता ने यहां बैठकर साधना की थी। मंदिर के नजदीक से गोदावरी नदी बहती है, जहां प्रसिद्ध रामकुंड है। मंदिर की भव्य छटा देखते ही बनती है।