Photo Gallery Sports Cricket 3rd Test Rohit Sharma Equal Sunil Gavaskar Record 3815.htm

rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गावस्कर की बराबरी पर पहुंचे रोहित शर्मा

webdunia
रांची। भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शनिवार से शुरू हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन नाबाद शतकीय पारी के साथ पूर्व महान ओपनर सुनील गावस्कर के एक सीरीज़ में सर्वाधिक शतक जड़ने के रिकार्ड की बराबरी कर ली।
webdunia
रोहित ने रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारत की पहली पारी में स्टम्प्स तक नाबाद 117 रन की पारी खेली। यह उनका दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज़ में तीसरा शतक भी है।
webdunia
रोहित ने इसी के साथ किसी एक सीरीज़ में तीन या उससे अधिक शतक लगाने के पूर्व कप्तान एवं ओपनर गावस्कर के रिकार्ड की बराबरी कर ली। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के मात्र दूसरे ओपनर भी है।
webdunia
32 वर्षीय रोहित ने डेन पिएट की गेंद पर छक्का लगाने के साथ अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का छठा शतक है।
webdunia
इससे पहले भारत की ओर से हरभजन सिंह के नाम यह रिकार्ड था जिन्होंने वर्ष 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक सीरीज़ में 14 छक्के लगाए थे।