Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशियन गेम्स : स्वर्णिम इतिहास से चूकीं पीवी सिंधू, सिल्वर से करना पड़ा संतोष

webdunia
जकार्ता। भारत को एशियाई खेलों के इतिहास में पहला बैडमिंटन स्वर्ण पदक दिलाने की उम्मीदें मंगलवार को पीवी सिंधू की चीनी ताइपे की ताई जू यिंग के हाथों 0-2 की शिकस्त के साथ टूट गईं। हालांकि स्टार शटलर ने देश को एशियाड में पहला रजत पदक जरूर दिला दिया।
webdunia
18वें एशियाई खेलों में महिला एकल फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताई के हाथों तीसरी वरीय सिंधू को लगातार गेमों में 13-21, 16-21 से 34 मिनट में शिकस्त मिली। इसी के साथ सिंधू को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है।
webdunia
पीवी सिंधु