Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एशियाई खेलों में छा गए बजरंग, भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

webdunia
जकार्ता। भारत के पहलवान बजरंग पूनिया ने अपने नाम के अनुरूप करिश्माई प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।
webdunia
बजरंग ने कुश्ती मुकाबलों के 65 किग्रा फ्री स्टाइल वजन वर्ग के फाइनल में जापान के दाइची ताकातानी को 11-8 से पराजित कर एशियाई खेलों में अपना पहला स्वर्ण पदक जीत लिया।
webdunia
बजरंग ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने रास्ते के सभी पहलवानों को धूल चटाते हुए खिताब अपने नाम किया।
webdunia
बजरंग ने चार साल पहले इंचियोन एशियाई खेलों में 61 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था और इस बार उन्होंने 65 किग्रा वर्ग में उतरकर देश को सोना दिलाया।