Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

FIFA WORLD CUP 2018 : सऊदी अरब को हराकर उरूग्वे अंतिम-16 में पहुंचा

webdunia
रोस्तोव ऑन दान (रूस)। लुई सुआरेज ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को यादगार बनाकर यहां गोल दागा जिससे उरूग्वे ने सऊदी अरब को 1-0 से हराकर विश्व कप 2018 के अंतिम 16 में जगह बनाई।
webdunia
उरूग्वे की यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पहले मैच में मिस्र को भी इसी अंतर से हराया था। उसकी इस जीत से ग्रुप 'ए' से नाकआउट में पहुंचने वाली दोनों टीमें भी तय हो गई हैं।
webdunia
इन दोनों टीमों के अभी दो मैचों में छह-छह अंक हैं। सऊदी अरब और मिस्र का सफर विश्व कप में लीग चरण में ही थम जाएगा।