Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जकार्ता एशियाई खेलों में विनेश फोगाट ने रचा स्वर्णिम इतिहास

webdunia
जकार्ता। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता महिला पहलवान विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।
webdunia
विनेश ने इस तरह भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण और कुश्ती का भी दूसरा स्वर्ण दिलाया। विनेश इसके साथ ही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं।
webdunia
विनेश ने फाइनल में जापानी पहलवान के खिलाफ आक्रमण और रक्षण का बेहतरीन नमूना पेश किया। उन्होंने पहले ही राउंड में 4-0 की बढ़त बना ली। उन्होंने यूकी को अपने पैरों से पूरी तरह दूर रखा ताकि वे कोई दांव न लगा सके।
webdunia
विनेश ने स्वर्ण जीतते ही अपनी खुशी का इजहार किया और भारतीय खेमा भी खुशी से उछल पड़ा।
webdunia
विनेश फोगाट
webdunia
विनेश फोगाट
webdunia
विनेश फोगाट
webdunia
विनेश फोगाट
webdunia
विनेश फोगाट