Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अंग्रेजों की शाही विरासत कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल

webdunia
कोलकाता। विक्टोरिया मेमोरियल क्वीन विक्टोरिया के शाही जीवन का झरोखा है, जो यहां आने वालों को बीते समय में लेकर जाता है। उस समय क्वीन विक्टोरिया न सिर्फ यूनाइटेड किंगडम की, बल्कि भारत की भी महारानी थीं।
webdunia
यह भव्य स्मारक भारत में ब्रिटिश साम्राज्य की सफलता को मनाने के लिए बनवाया गया था। विक्टोरिया मेमोरियल पाश्चात्य और मुगल वास्तुकला का बढ़िया समावेश किया गया है।
webdunia
इतावली डिजाइन के स्मारक और मुगल शैली के गुंबद का समावेश करके सर विलियम एमर्सन ने विक्टोरिया मेमोरियल का डिजाइन तैयार किया था। यह स्मारक 1921 में बनकर तैयार हुआ था।
webdunia
क्वीन विक्टोरिया की स्मृति में स्मारक के निर्माण का यह विचार लॉर्ड कर्जन का था।
webdunia
यहां एक फोटो गैलरी भी है, जिसमें क्वीन और प्रिंस के पोर्टरेट व कई अन्य पेंटिंग्स भी हैं। भारत को स्वतंत्रा मिलने के बाद इस मेमोरियल हॉल में कुछ परिवर्तन किए गए।
webdunia
मेमोरियल में एक शानदार संग्रहालय है, जिसमें क्वीन के पियानो और स्टडी डेस्क सहित 3000 से भी अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।मेमोरियल में एक शानदार संग्रहालय है, जिसमें क्वीन के पियानो और स्टडी डेस्क सहित 3000 से भी अधिक वस्तुएं प्रदर्शित की गई हैं।