Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अब तक 35 लाख से अधिक लोगों को Covid-19 का टीका लगा

webdunia
नई दिल्ली। देशभर में अब तक 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है जिनमें से पिछले 24 घंटे में 5,70,000 लोगों को टीका लगाया गया।
webdunia
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि कुल 35,00,027 लाभार्थियों में से उत्तरप्रदेश में सर्वाधिक 4,63,793 लोगों को टीका लगाया गया। इसके बाद राजस्थान में 3,24,973, कर्नाटक में 3,07,891 और महाराष्ट्र में 2,61,320 लोगों को टीका लगाया गया।
webdunia
मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पिछले 24 घंटे में 10,809 सत्रों में कुल 5,71,974 लोगों को टीका लगाया गया। अब तक कुल 63,687 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।
webdunia
बयान में कहा गया कि भारत में उपचाराधीन लोगों की संख्या 1.7 लाख से कम (1,69,824) हो गई है।