Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में ट्रैक्टर परेड: किसानों के कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना

webdunia
चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब से किसानों के कई और समूह 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए रविवार को दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बीच हरियाणा की विभिन्न खापों ने भी परेड में हिस्सा लेने के लिये कमर कस ली है।
webdunia
केन्द्र के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं किसान यूनियनों ने कहा था कि वे गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड निकालने की घोषणा की थी।
webdunia
फगवाड़ा, होशियारपुर समेत पंजाब के अन्य हिस्सों से किसानों के विभिन्न समूह ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर निकल पड़े हैं।
webdunia
अमृतसर में किसान संघर्ष यूनियन के नेता बलदेव सिंह वर्का ने कहा कि ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए लगभग 500 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दिल्ली रवाना हुई हैं।
webdunia
किसान संघर्ष समिति के प्रवक्ता गुरचरणसिंह छब्बा ने कहा कि अमृतसर और तरण तारण जिलों से अब तक लगभग 12 हजार ट्रैक्टर और ट्रॉलियां दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं।
webdunia
वहीं, हरियाणा की विभिन्न 'खाप' भी दिल्ली में ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। इसी के मद्देनजर हजारों खाप सदस्य अपने वाहन लेकर रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए।