Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर में फिर बर्फबारी, -4 डिग्री तक पहुंचा श्रीनगर का तापमान

webdunia
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर और घाटी के कुछ अन्य इलाकों में शनिवार को नए सिरे से बर्फबारी हुई, जिससे यहां हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन बाधित हुआ। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
webdunia
इस सप्ताह की शुरुआत में लगातार चार दिन तक बर्फबारी हुई, जिससे बाद हर ओर बर्फ की चादर नजर आई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8.30 बजे तक श्रीनगर में चार इंच बर्फबारी हुई।
webdunia
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम में 5 इंच, अनंतनाग में 3, शोपियां में 3 और पुलवामा में 4 इंच बर्फबारी दर्ज की गई। उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में 2 इंच बर्फ गिरी वहीं मध्य कश्मीर के बडगाम और गांदेरबल जिलों में 3 इंच बर्फबारी हुई।
webdunia
मौसम विभाग के कार्यालय ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में दूर-दराज के स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।
webdunia
अधिकारियों ने कहा कि ताजा बर्फबारी के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ और श्रीनगर हवाई अड्डे से विमान परिचालन नहीं हुआ। रनवे पर बर्फ जमा होने के कारण विमान संचालन में बाधा आ रही है और इससे कई उड़ानों में देरी हुई है। कई उड़ानें रद्द भी की गई हैं।