Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विनर बने अजय सिंह

webdunia
टीवी डांस रिएलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' को अपना विजेता मिल चुका है। गुड़गांव के अजय सिंह (टाइगर पॉप) इस सीजन के विजेता बने हैं। 22 नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें टाइगर ने बाकी फाइनलिस्ट्स को मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
webdunia
अजय सिंह ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए का चेक और चमचमाती कार लेकर घर लौटे। वहीं, इनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को पांच लाख रुपए का चेक मिला।
webdunia
बता दें कि अजय, पॉप डांसिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हें टाइगर पॉप कह कर भी बुलाया जाता है। वह इस साल की ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक थे। शो द्वारा उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और ऊंची उड़ान भरने का सुनहरा मौका मिला था।