Publish Date: Wed, 07 Jul 2021 (17:41 IST)
Updated Date: Thu, 08 Jul 2021 (00:22 IST)
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हमीरपुर में हुआ। इनकी माताजी का नाम शीला देवी और पत्नी का नाम शेफाली ठाकुर है। राजनीति में आने से पहले अनुराग एक सैन्य अधिकारी थे। साल 2008 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया और अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया।
अनुराग ने जालंधर के दोआबा कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है। मई 2008 के लोकसभा चुनाव में वे पहली बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। इसके बाद 2009 में दूसरी बार उन्हें लोकसभा सदस्य के रूप में चुना गया।
भाजपा की ओर से वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं बार लोकसभा के लिए चुने गए। अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
मई 2016 में उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया। वे ऑल इंडिया भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। हाल ही में मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार के बाद अनुराग ठाकुर को खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।
webdunia
Publish Date: Wed, 07 Jul 2021 (17:41 IST)
Updated Date: Thu, 08 Jul 2021 (00:22 IST)