Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 23 April 2025
webdunia

दिनेश शर्मा : प्रोफाइल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Dinesh Sharma's Profile
दिनेश शर्मा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेयर हैं। वे भाजपा के गुजरात मामलों के प्रभारी और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। अब वे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चुने गए हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर 53 वर्षीय शर्मा लंबे समय से भाजपा के सदस्य हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्‍त विजय के बाद अगस्त 2014 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद वे देशभर में सुर्खियों में आए।
कुशल संगठनकर्ता शर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भरोसा हासिल है। वे 2008 में पहली बार लखनऊ के मेयर चुने गए। इसके बाद 2012 में पुन: मेयर बने। उन्होंने उस समय कांग्रेस में रहे नीरज बोरा को 1.71 लाख से अधिक मतों से पराजित किया था।
 
जानकारों का कहना है कि धार्मिक प्रवृत्ति के शर्मा की उप मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति 2019 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की गई है। उनके आमंत्रण पर पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ की ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला में शामिल हुए थे। शर्मा ने पार्टी के सदस्यों की संख्या 10 करोड़ के पार पहुंचाने के राष्ट्रव्यापी अभियान का प्रभारी बनाया गया था और उन्होंने ये दायित्व कुशलतापूर्वक निभाया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, केशव मौर्य और दिनेश शर्मा बने उपमुख्यमंत्री