Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Ragini Nayak : रागिनी नायक की प्रोफाइल, वजीरपुर में AAP के किले को ढहाना कितना चुनौतीपूर्ण

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ragini Nayak  : रागिनी नायक की प्रोफाइल, वजीरपुर में AAP के किले को ढहाना कितना चुनौतीपूर्ण

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

Ragini Nayak Profile in hindi : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कांग्रेस की तेजतर्रार महिला नेता रागिनी नायक (Ragini Nayak) वजीरपुर से किस्मत आजमा रही हैं। रागिनी दिल्‍ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्‍वर्गीय शीला दीक्षित के समय से सक्रिय राजनीति में हैं। भाजपा ने पूनम शर्मा को सीट से उतारा है, जबकि आम आदमी पार्टी ने वजीरपुर विधानसभा में वर्तमान विधायक राजेश गुप्ता पर एक बार फिर भरोसा जताया है। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। पिछले चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई थी।
ALSO READ: Arvind Kejriwal : अरविंद केजरीवाल प्रोफाइल, चौथी बार मुख्‍यमंत्री पद की कुर्सी पर नजर
टीवी चैनलों पर मुखर होकर पार्टी का पक्ष रखने के लिए जानी जाती हैं। अंग्रेजी और हिन्दी दोनों ही भाषाओं में अपनी पार्टी का पक्ष रखती हैं। कांग्रेस पार्टी या उसके नेताओं पर अनावश्‍यक अपत्तिजनक टिप्‍पणियों पर करारा जवाब देती नजर आती हैं। रागिनी के पिता मनोहर नायक जनसत्ता के जाने-माने वरिष्‍ठ पत्रकार थे।
 
राजनीतिक करियर : रागिनी छात्र राजनीति से सक्रिय हैं। संगठनात्मक क्षमता और निरंतर वाककला की बदौलत छात्र राजनीति मे रागिनी लोकप्रिय होती गईं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन में उनका कद बढ़ता गया। 2005 में वे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष चुनी गईं। बाद में वे एनएसयूआई की राष्ट्रीय महासचिव बनी। राज्यों के विधानसभा और लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने रागिनी को स्टार प्रचारक बनाया। 
जन्म और शिक्षा : रागिनी का जन्म 21 सितंबर 1982 को जबलपुर में हुआ। जनसत्ता में नौकरी पाकर मनोहर दिल्ली चले गए। यहीं रागिनी की सारी पढ़ाई -लिखाई हुई। उसने अंग्रेजी भाषा साहित्य में स्नातक और स्नातकोत्तर उपाधि दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की। बाद में लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली।
ALSO READ: Gopal Rai : गोपाल राय की प्रोफाइल, बाबरपुर में BJP-कांग्रेस से कड़ी टक्कर, हैट्रिक की राह कितनी कठिन
2013 में रागिनी ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के हमसफर अशोक बसोया से विवाह किया। अशोक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पेशे से वकील हैं और कांग्रेस की राष्ट्रीय समिति में सदस्य हैं। रागिनी और अशोक का एक पुत्र है जिसका नाम अभ्युदय है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi