Publish Date: Fri, 14 Oct 2016 (10:24 IST)
Updated Date: Fri, 14 Oct 2016 (10:38 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी हैकरों ने पीओके में भारतीय सेना के लक्षित हमले के बाद दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर हमला करने की नाकाम कोशिश की।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी हैकरों ने हमारे सिस्टम को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हुए।
अधिकारी ने कहा कि हमारा सिस्टम पुख्ता है। हैकरों ने पीसीआर के जीपीएस सर्वर तक पहुंचने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हुए। (भाषा)