Publish Date: Sun, 22 Jan 2017 (14:03 IST)
Updated Date: Sun, 22 Jan 2017 (14:06 IST)
जालंधर। वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण जेटली ने रविवार को पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक जुलाई से देश में जीएसटी लागू किया जाएगा। इसके बाद टैक्स चोरी बंद हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा अकाली राज्य में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में विकास का लक्ष्य है। आय बढ़ने से पंजाब का विकास होगा।