Publish Date: Sat, 14 Jan 2017 (18:50 IST)
Updated Date: Sat, 14 Jan 2017 (18:54 IST)
अमृतसर। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता दलजीतसिंह यहां कांग्रेस में शामिल हो गए। दलजीतसिंह ने आप के टिकट पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिन्दर सिंह के खिलाफ अमृतसर से 2014 लोकसभा चुनाव लड़ा था और हार गए थे।
अमरिन्दर ने कहा कि सिंह के आने से पंजाब कांग्रेस मजबूत होगी। दलजीतसिंह को पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित तौर पर लिप्त रहने के लिए जुलाई, 2015 में आप की पंजाब अनुशासनात्मक समिति के चेयरमैन और राज्य कार्यकारणी सदस्य के पद से हटा दिया गया था और पार्टी से निकाल दिया गया था।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिंह ने दावा किया कि आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस देश के लिए ‘खतरनाक’ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘उनका (आप का) षड्यंत्र ही एकमात्र एजेंडा है न कि सेवा।
उन्होंने आरोप लगाया कि आप में कोई लोकतंत्र नहीं है और जो कोई भी पार्टी के भीतर ‘अनाचार के खिलाफ बोलता है, उसे दबा दिया जाता है।’उन्होंने कहा कि आप एक अराजकतावादी संगठन है जिसका नियंत्रण केजरीवाल, संजयसिंह और दुर्गेश पाठक के हाथ में है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Sat, 14 Jan 2017 (18:50 IST)
Updated Date: Sat, 14 Jan 2017 (18:54 IST)