Publish Date: Thu, 12 Jan 2017 (11:29 IST)
Updated Date: Thu, 12 Jan 2017 (11:42 IST)
भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पंजाब और गोवा विधानसभा चुनावों के के लिए पार्टी उम्मीदवारों अपनी पहली सूची जारी की। जेपी नड्डा ने ये सूची जारी करते हुए गोवाल के लिए 29 और पंजाब के लिए 17 उम्मीदवारों का एलान किया।
गोवा में वर्तमान 18 विधायकों को फिर से टिकट दिया। हालांकि पंजाब में फिलहाल मौजूदा मंत्रियों को पहली लिस्ट से बाहर रखा गया है। मौजूदा वक्त में पंजाब में बीजेपी के 12 विधायक हैं जबकि पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा 23 सीटों पर चुनाव लड़ती है। भाजपा पंजाब में 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और बाकी सीटों पर उसके वरिष्ठ सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। राज्य विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं।
गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में भाजपा अधिकतर सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कुछ सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी जा सकती हैं। भाजपा ने 40 सीटों में से फिलहाल 29 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।
गौरतलब है कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए 15 जनवरी को बैठक कर सकती है। राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में चार फरवरी और आठ मार्च के बीच विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में मतगणना 11 मार्च को होगी।