Publish Date: Sat, 04 Feb 2017 (15:54 IST)
Updated Date: Sat, 04 Feb 2017 (15:57 IST)
जालंधर। पंजाब विधानसभा चुनाव में जालंधर के एक डॉक्टर ने शनिवार को मिसाल पेश करते हुए घोड़ी चढ़ने से पहले बारात सहित मतदान किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ. हर्ष की शनिवार सुबह शादी थी। दूल्हे बने डॉक्टर ने घोड़ी चढ़ने से पहले बारात समेत जालंधर वेस्ट में पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
हर्ष ने कहा कि शादी के साथ-साथ देशहित के बारे में भी सोचना जरूरी है। इसलिए वह शादी से पहले वोट डालने आए हैं और उन्होंने दुल्हन को भी वोट डालने के लिए कहा है। मतदान के कारण हर्ष की बारात तय समय से तीन घंटे देरी से गुरदासपुर के लिए रवाना हुई। (वार्ता)