Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप के CM फेस भगवंत मान पर पंजाब के अटारी में हमला

हमें फॉलो करें आप के CM फेस भगवंत मान पर पंजाब के अटारी में हमला
, शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2022 (18:15 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के अटारी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान पर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि मान पर किसी ने पत्थर से हमला किया। 
 
जिस समय मान पर हमला हुआ था, उस समय वे आप उम्मीदवार के समर्थन में रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान कहीं से एक पत्थर आया और उनके चेहरे पर लगा। एक स्थानीय पंजाबी चैनल के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वे काफी देर अपने चेहरे पर हाथ रखे रहे। उन्होंने उस दिशा में भी पलटकर देखा, जहां से यह पत्थर आया था। 
इस हादसे के बाद मान का रोड शो कुछ समय के लिए रुक गया, लेकिन बाद में फिर उन्होंने रोड शो शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पिछले दिनों मान को आप का मुख्‍यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। 
webdunia
ओपिनियन पोल में इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी की हवा दिखाई दे रही है। पोल के मुताबिक पंजाब इस बार आप बढ़त बना सकती है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अखिलेश को ‘घर का लड़का’ मानते हैं करहल के लोग, भाजपा को 'खामोश इंकलाब' की उम्मीद