Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चुनाव रैली के दौरान धक्का-मुक्की में गिरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गुस्से में ऐसा किया

हमें फॉलो करें चुनाव रैली के दौरान धक्का-मुक्की में गिरे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गुस्से में ऐसा किया
, शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (16:44 IST)
पंजाब चुनाव में भाजपा के नेता धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाजपा के पक्ष में जमकर रैलियां कर रहे हैं।
 
अमृतसर और फरीदकोट पहुंचे राजनाथ को कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की का शिकार होना पड़ा। दरअसल, राजनाथ सिंह के स्वागत में नेताओं में ऐसी होड़ मची कि राजनाथ सिंह को धक्का लगा और वे पीछे सोफे पर गिर पड़े। हालांकि इसके बाद उन्होंने इशारे से सभी कार्यकर्ताओं को अलग होकर खड़े होने को कहा।
 
इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि सोफे पर गिरने के बाद राजनाथ सिंह काफी भड़क गए और समर्थकों को मंच से जाने के लिए कहा। वहीं, हार पहनने से इनकार करने के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने माला समेत लोगों को मंच से उतारने की कोशिश की। बीते कई दिनों से राजनाथ सिंह पंजाब में हैं और भाजपा के लिए के लिए चुनावी रैलियों में भाग ले रहे हैं।
जैसे ही राजनाथ सिंह मंच पर पहुंचे, उनके समर्थक भी स्टेज पर आ गए। इस दौरान रक्षामंत्री को सम्मानित करने के लिए कई फुट लंबा फूलों का हार बनवाया गया था। मंच पर जब लोग हार लेकर पहुंचे तो उनकी संख्या धीरे-धीरे बढ़ती गई।

राजनाथ को उनके समर्थकों ने घेर लिया और खुद रक्षा मंत्री को ही खड़े होने की जगह नहीं मिली। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राजनाथ सिंह के पीछे सोफा रखा हुआ है, बड़ी मुश्किल से वे भीड़ के बीच खड़े हो पा रहे हैं। तभी अचानक वह धक्का लगने से सोफे पर गिर पड़े। अगर पीछे सोफा नहीं होता तो राजनाथ सिंह मंच से भी गिर सकते थे और चोटिल भी हो सकते थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मणिपुर विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कांटे के मुकाबले के साथ दांव पर दिग्गजों की प्रतिष्ठा