Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

voting in rajasthan : पोलिंग बूथ पर गिरे एजेंट की हृदयगति रुकने से मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें voting in rajasthan : पोलिंग बूथ पर गिरे एजेंट की हृदयगति रुकने से मौत
जयपुर , शनिवार, 25 नवंबर 2023 (11:38 IST)
Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान (Rajasthan ) के पाली जिले में एक राजनीतिक दल के एजेंट (agent) की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंट शांति लाल की संभवत: हृदयगति रुकने के कारण मौत हुई। एक अधिकारी ने बताया कि सुमेरपुर निर्वाचन क्षेत्र में बूथ संख्या 47 पर राजनीतिक दल के एजेंट शांति लाल मतदान केंद्र पर ही गिर गये।
 
अधिकारी ने बताया कि शांति लाल को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा कि संभवत: हृदयगति रुकने के कारण ऐसा हुआ। राज्य की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान शनिवार सुबह 7 बजे शुरू हो गया। करणपुर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजस्थान में सुबह 11 बजे तक 24.74 प्रतिशत वोटिंग (live updates)