Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्थान में भाजपा का वादा, 450 में उज्जवला सिलेंडर, मेधावी छात्राओं को स्कूटी

हमें फॉलो करें Rajasthan election
जयपुर , गुरुवार, 16 नवंबर 2023 (12:42 IST)
Rajasthan BJP manifesto: भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 (Rajasthan Assembly Elections 2023) के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 'आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र-2023' का विमोचन किया। भाजपा ने उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को 450 रुपए में रसोई गैस तथा राज्य के हर जिले में एक महिला थाना खोलने का वादा किया है। 

भाजपा के घोषणा पत्र में और क्या है.... 
  • पर्यटन की दृष्टि से हम कॉर्पस फंड 2 हजार करोड़ का बनाएंगे।
  • पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है, पर्यटन से 5 लाख युवाओं को रोजगार मिल सके, इस पर काम किया जाएगा।
  • उज्ज्वला धारक को हम 450 प्रति सिलेंडर सब्सिडी देंगे।
  • मातृत्व वंदना योजना के तहत महिलाओं को दिए जा रहे 5000 रुपए को बढ़ाकर 8000 किया जाएगा।
  • हर ​एक जिले में महिला थाना खोला जाएगा और हर थाने में महिला डेस्क होगी।
  • हर सिटी में Anti Romeo Squad बनाया जाएगा।
webdunia
  • महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 'लाडो प्रोत्साहन योजना' शुरू की जाएगी। जिसमें भाजपा सरकार नवजात बच्चियों को 2 लाख का सेविंग बांड देगी।
  • गेंहू की उपज को प्रति क्विंटल 2700 रुपए में खरीदा जाएगा और एमएसपी के ऊपर बोनस दिया जाएगा।
  • उसी तरीके से एक compensation policy बनेगी, जिसमें जिन किसानों की भूमि कुर्क की गई है, उनको हम कैसे कंपनसेट कर सकते हैं और मुख्यधारा में ला सकते हैं, इस पर काम किया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan Election : 102 वर्षीय भूरी देवी और 98 वर्षीय खियाराम ने मत देकर लोकतंत्र में निभाई भागीदारी