Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजस्‍थान की इन 3 महारानियों के पास आखिर कितनी संपत्‍ति है?

हमें फॉलो करें diya vasundhra siddhi
, मंगलवार, 14 नवंबर 2023 (08:26 IST)
हाल ही में राजस्‍थान की राजकुमारियों और महारानियों ने अपने चुनावी नामांकन के दौरान जो हलफनामे दिए उसमें उनकी संपत्‍ति के बारे में जानकारी सामने आई है। इस हलफनामे में राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे, जयपुर घराने की राजकुमारी और भाजपा सांसद राजकुमारी दीया और बिकानेर की राजकुमारी सिद्धि की संपत्‍ति का खुलासा हुआ है।

तीनों के पास अकूत धन संपदा है। सिद्धि कुमारी तो पिछले पांच साल में ही करोडपति से अरबपति बन गईं हैं। आइए जानते हैं राजस्‍थान की इन तीनों महारानियों के पास आखिर कितनी संपत्‍ति है।
webdunia

वसुंधरा राजे की संपत्‍ति
10 साल में 1 करोड़ का इजाफा : राजस्‍थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने शपथ पत्र में कुल 5.50 करोड़ रुपए की संपत्ति दर्शाई है। 2018 के चुनाव में उन्होंने 4.54 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति बताई थी। दस साल पहले उनके पास कुल 4.04 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। यानी बीते 10 साल में उनकी संपत्ति में करीब एक करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।

वसुंधरा राजे की सालाना कमाई : सालाना कमाई की बात करें तो 2018-19 में वसुंधरा राजे की कुल कमाई 14.88 लाख रुपए थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में कमी आई। 2019-20 में ये घटकर 14.16 लाख रुपए हो गई। 2020-21 में वसुंधरा राजे की कमाई में इजाफा हुआ और ये 14.97 लाख रुपए हो गई। वहीं, 2021-22 में पूर्व मुख्यमंत्री की कमाई में भारी बढ़ोतरी हुई और ये 24.12 लाख रुपए हो गई। 2022-23 में इसमें फिर भारी कमी हुई और ये 12.68 लाख रुपए पर आ गई।

55.12 लाख के शेयर : शपथ पत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताया है कि इस समय उनके पास 2.05 लाख रुपए नकदी के रूप में हैं। वसुंधरा राजे के सात निजी बैंक खातों में 57.7 लाख रुपए जमा हैं। वहीं, वसुंधरा की बहन उषा राजे और बेटे दुष्यंत के साथ कुल तीन संयुक्त बैंक खाते हैं जिनमें उनके हिस्से के 1,04,639 रुपए जमा हैं।

म्युचुअल फंड्स : वसुंधरा के नाम पर 24.58 लाख रुपए की राशि पांच म्युचुअल फंड्स में जमा हैं। पूर्व सीएम के 55.12 लाख रुपए के तीन कंपनियों और निधियों में शेयर हैं। वसुंधरा के नाम 41.96 लाख रुपए की दो बीमा हैं। इसके अलावा भाजपा नेता को 1.14 करोड़ रुपये सिंधिया प्रॉपर्टीज एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को दिए ऋण और एडवांस से मिले हैं।

18 किलो से अधिक के गहने : पूर्व मुख्यमंत्री राजे के पास 3,179 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत 1.92 करोड़ रुपए है। वहीं, वसुंधरा के पास 15 किलो ग्राम के चांदी के आभूषण हैं जिसकी कीमत 11.19 लाख रुपए है। इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास करीब 5 करोड़ रुपए की चल संपत्ति है।

जयपुर में घर, भवन महल : पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा के नाम पर जयपुर में एक आवासीय भवन है। 3530 वर्ग फुट में बने इस घर की मौजूदा कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है। इस तरह वसुंधरा के पास 5.05 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें चल और अचल दोनों शामिल हैं।
webdunia

सिद्धि कुमारी की संपत्‍ति
अरबों की मालकिन हुईं सिद्धि कुमारी :
भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। बीते 5 सालों में उनकी संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसकी सियासत में जमकर चर्चा बनी हुई है। इसकी प्रमुख वजह सिद्धि कुमारी को अपनी दादी सुशीला कुमारी की मौत के बाद उन्हें छप्पर फाड़ कर संपत्ति मिली है। यह संपत्ति लगभग 80 करोड़ की है। सिद्धि कुमारी की दादी सुशीला बीकानेर राजघराने से थी। जिनका बीते दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। इस वजह से सिद्धि कुमारी की संपत्ति एक झटके में एक अरब रुपए से ऊपर पहुंच गई।

सिद्धि की संपत्‍ति का खुलासा : सिद्धि कुमारी ने नामांकन के दौरान जो हलफनामा दिया। उसमें उनकी संपत्ति 1.11 अरब रुपए पहुंच गई है। जो 2018 में 8.89 करोड़ रुपए थी। चुनावी हलफनामे में सिद्धि कुमारी की 2018 में अचल संपत्ति 30 लाख रुपए थी। जो अब बढ़कर 85.78 करोड़ रुपए हो गई है। इसी तरह उनकी चल संपत्ति में भी वृद्धि हुई हैं। 2018 में सिद्धि कुमारी ने 3.67 करोड़ रुपए चल संपत्ति बताई थी। जो अब बढ़कर 16.52 करोड़ रुपए हो गई है।

हिमाचल में डेढ़ सौ बीघा जमीन : भाजपा प्रत्याशी सिद्धि कुमारी की अचल संपत्ति की बात करें तो, उनके पास हिमाचल प्रदेश के चंबा में करीब डेढ़ सौ बीघा जमीन है। इसके अलावा बीकानेर के गजनेर ग्राम पंचायत में उनके पास 247 बीघा जमीन, देश की कई जगहों पर भी कीमती प्लाट उनके नाम है।

करोड़ों की हिस्सेदारी : जूनागढ़ स्थित प्राचीन संग्रहालय में भी सिद्धि कुमारी की हिस्सेदारी है। जिसकी बाजार कीमत 3.50 करोड़ रुपए से अधिक हैं। इसी तरह करनी भवन में भी 34 करोड़ रुपए से अधिक उनकी हिस्सेदारी है। सिद्धि कुमारी के मुंबई में दो फ्लैट हैं। जिनकी बाजार कीमत भी लगभग 28 करोड़ रुपए है। इसके अलावा दिल्ली में भी एक करोड़ 24 लाख रुपए का कीमती फ्लैट हैं।
webdunia

दीया कुमारी की संपत्‍ति
19 करोड़ की मालकिन दीया कुमारी :
दीया कुमारी ने अपने हलफनामे में अपनी चल-अचल संपत्ति का जो ब्योरा दिया है उसके मुताबिक जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीया कुमारी 19 करोड़ की मालकिन हैं। दीया पहली बार 2013 में सवाई माधोपुर से चुनाव लड़ी थीं। तब उन्होंने अपनी संपत्ति 9 करोड़ 64 लाख बताई थी। बीते 10 साल में उनकी संपत्ति दोगुनी हो गई है। दीया कुमारी के पास 75 हजार 600 रुपए नगद हैं। 2013 में उनके पास 1 लाख 44 हजार 360 रुपए नगद थे। उनके पास 8 बैंकों में 1 करोड़ 40 लाख रुपए जमा हैं।

पिछले साल के मुकाबले घटी आय : दीया कुमारी की संपत्ति भले ही बढ़ी हो, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष उनकी आय घट गई। 2021-22 में उनकी आय 3 करोड़ 19 लाख थी जो 2022-23 में घट कर 2 करोड़ 88 लाख हो गई।

म्यूचुअल फंड- FDR : राजकुमारी दीया ने 28 कंपनी और म्यूचुअल फंड-ई में 14 करोड़ 85 लाख से ज्यादा की धनराशि निवेश कर रखी है। वहीं, FDR में डेढ़ करोड़ के करीब रुपए लगा रखा है। इसके अलावा 8 बैंकों के बचत खातों में एक करोड़ 48 लाख से ज्यादा की रकम जमा है और करंट अकाउंट में 92 लाख से अधिक की रकम जमा है। वे हर साल औसतन 2 करोड़ रुपए से भी ज्यादा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करती हैं।
Edited By : Navin Rangiyal


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में 14 नवंबर को पीएम मोदी का रोड शो, बनेगा भगवा कॉरिडोर