Publish Date: Sat, 25 Nov 2023 (13:01 IST)
Updated Date: Sat, 25 Nov 2023 (17:04 IST)
Rajasthan voting : राजस्थान में विधानसभा आम चुनाव-2023 में रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
गहलोत ने अपने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्र पर परिवार के साथ अपना मत डाला। इस अवसर पर उनकी पत्नी सुनीता गहलोत, पुत्र वैभव गहलोत, पुत्रवधु हिमांशु गहलोत ने भी अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद गहलोत ने मीडिया से कहा कि प्रदेश में जो माहौल हैं उससे लगता है कि हमारी सरकारी बनेगी।
दिग्गज भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में अपने मत का उपयोग किया। इस अवसर पर उन्होंने मतदाताओं को मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जयपुर में महात्मा गांधी रेजिडेंसी सी स्कीम बूथ पर अपना मतदान किया। वे टोंक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
जयपुर के विद्याधरनगर से चुनाव लड़ रही भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद दिया कुमारी ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 95 पर अपना मत डाला।
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तोड़गढ़ के एक बूथ पर किया मतदान।
राजस्थान में 3 बजे तक 56.63 फीसदी मतदान। फतेहपुर में बाल सेवा सदन बूथ पर पथराव... पथराव के चलते वोटिंग रोकी गई।