Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ ने बताया, राजनीति में विश्वास के संकट के लिए कौन जिम्मेदार?

Advertiesment
Rajnath Singh
जयपुर। रक्षामंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने देश में नेताओं एवं राजनीति में आम जनता के घटते विश्वास के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि उसके कारण ही भारत की राजनीति में भरोसे का संकट गहराया है।
 
राजनाथ सिंह राजस्थान के राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी और विधायक दीप्ति माहेश्वरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण ही भारत की राजनीति और नेताओं पर से जनता का विश्वास धीरे-धीरे समाप्त होता चला गया। कांग्रेस पार्टी ने भारत की राजनीति में विश्वास का संकट गहरा दिया है।
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने भारत की राजनीति में पैदा हुए विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।
 
राम मंदिर निर्माण सहित विभिन्न घटनाक्रम का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो कहा है कि उसे करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी है क्योंकि उसने जो कहा, वह कर दिखाया।
 
सिंह ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जो वादे किए थे और उन्हें कितना पूरा किया है- इस बारे में सभी लोग जानते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमपी चुनाव में विंध्य पर BJP का फोकस, सीएम शिवराज ने जारी किया विंध्य के विकास का रोडमैप, रीवा में नड्डा की चुनावी सभा




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi