Publish Date: Wed, 11 Oct 2023 (16:55 IST)
Updated Date: Wed, 11 Oct 2023 (17:00 IST)
Voting date changed in Rajasthan: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान की तारीख बदल गई है। अब 23 नवंबर के स्थान पर 25 नवंबर को वोटिंग होगी। दरअसल, देवउठनी एकादशी पर विवाह समारोहों के चलते तारीख का विरोध हो रहा था। आशंका जताई जा रही थी कि शादियों के कारण लोग मतदान के लिए नहीं पहुंच पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के चुनाव आयोग ने कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। वर्तमान में राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है।
चुनाव की घोषणा के बाद अनुमान व्यक्त किया गया था कि देवउठावनी एकादशी के पावन पर्व पर प्रदेश में 50 हजार से अधिक शादियां होने की संभावना है। लोगों का मानना था कि इससे राज्य में मतदान प्रतिशत प्रभावित हो सकता है, जहां चुनाव विभाग ने सभी 51,756 मतदान केंद्रों पर 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है।
राजस्थान में 2018 विधानसभा चुनाव में राज्य का मतदान प्रतिशत 74.71 प्रतिशत था। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।