Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी हारे

हमें फॉलो करें कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी हारे
राजस्थान में कांग्रेस सत्ता की दहलीज पर है लेकिन कांग्रेस के सभी प्रमुख पदाधिकारी चुनाव हार गए है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी (नाथद्वारा) राजस्थान प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष परस राम मोरदिया (धोद) राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ममता शर्मा (बूंदी) पराजित हो गई हैं।

राजस्थान प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज डांगी (रेवदर) एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गुर्जर (जहाजपुर) चुनाव हार गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव हरेन्द्र मिर्धा नागौर विधानसभा सीट से चुनाव हार गए है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष बीडी कल्ला और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह भी चुनाव हार गए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi