Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान करेगा-गहलोत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुख्यमंत्री का फैसला आलाकमान करेगा-गहलोत
नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 8 दिसंबर 2008 (12:38 IST)
राजस्थान में कांग्रेस के बढ़त बनाने से उत्साहित पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लोग राहत महसूस कर रहे हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा बाहर जा रही है।

शुरुआती रुझान में भाजपा पर कांग्रेस के बढ़त बनाने की सूचनाओं के बीच गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि हर कोई राहत में है कि भाजपा बाहर जा रही है। भाजपा शासन के दौरान लोगों को भयभीत किया जा रहा था।

यह पूछे जाने पर कि राजस्थान में यदि पार्टी को बहुमत मिलता है तो कौन अगला मुख्यमंत्री होगा, गहलोत ने कहा कि पार्टी आलाकमान इस मामले में कोई निर्णय करेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi