Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुढ़ा चंदजी में दो गुटों के बीच फायरिंग

Advertiesment
हमें फॉलो करें गुढ़ा चंदजी में दो गुटों के बीच फायरिंग
जयपुर (भाषा) , रविवार, 7 दिसंबर 2008 (16:40 IST)
राजस्थान के करौली जिले के गुढ़ा चंद्रजी पुलिस चौकी इलाके में रविवार को एक मतदान केन्द्र से कुछ दूरी पर दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद एक गुट ने दूसरे गुट पर गोलियाँ चलाई।

गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग के बाद अर्ध सुरक्षा बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। करौली के कलेक्टर किशन कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया दोनों गुटों के बीच हुई झड़प के बाद एक गुट के सदस्यों ने दूसरे गुट के सदस्यों पर गोलियाँ चलाई। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अर्ध सुरक्षा बल ने मौके पर पहुँच गया।

मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए अर्ध सुरक्षा बल ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। फिलहाल इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इधर, राजस्थान के मुख्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार फायरिंग मतदान केन्द्र से दूर होने के कारण मतदान पर असर नहीं पड़ा। पुनर्मतदान जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi