Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हिदायत की अनदेखी की राजस्थान भाजपा ने

Advertiesment
हमें फॉलो करें हिदायत की अनदेखी की राजस्थान भाजपा ने
जयपुर। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हिदायत के बावजूद भाजपा मुंबई विस्फोट को चुनावी मुद्दा बनाने से बाज नहीं आ रही है। चुनाव में प्रचार के लिए आए भाजपा के अधिकांश नेता मुंबई विस्फोट का हवाला देकर केंद्र की यूपीए सरकार को कटघरे में खडा करने की कोशिश में जुटे हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी वैंकय्या नायडू और प्रदेश प्रभारी गोपीनाथ मुंडे सहित भाजपा के ज्यादातर नेताओं ने मुंबई विस्फोट को राजस्थान में भाजपा की जीत का सहारा बना लिया है। भाजपा नेता सभाओं में आतंकवाद के मुद्दे पर केंद्र सरकार को कोसने से बाज नहीं आ रहे।

भाजपा के चुनाव प्रभारी वैंकय्या नायडू ने शुक्रवार को यहाँ पत्रकारों को बताया कि देश में एक के बाद एक आतंकी घटनाएँ होती जा रही हैं लेकिन यूपीए सरकार हाथ पर हाथ धरे आतंकियों का मुंह ताक रही है। नायडू ने कहा कि केंद्र में यदि भाजपा की सरकार बनी तो आतंकवाद रोकने के लिए स्पेशल फोर्स और प्रभावी नीति बनाने के साथ-साथ विशेष प्रयास किए जाएँगे। आए पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री शाहनवाज हुसैन और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह को कमजोर प्रधानमंत्री करार देते हुए आतंकवाद के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार बताया। केंद्र सरकार में दृढ़ निश्चय की कमी है। (नईदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi