वोटों के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता...कहीं चरण छूकर वोट का आशीर्वाद मांगा जा रहा है तो दूसरी ओर राजकुमारी गुरुद्वारे में रोटियां सेंक रही हैं। राजस्थान विधानसभा चुनाव में अलग-अलग नजारे देखने को मिल रहे हैं। हालांकि उम्मीदवारों को अपने तौर-तरीकों में कितनी सफलता मिल रही है, यह तो 8 दिसंबर को ही पता चल पाएगा। लेकिन, अभी तो देखते हैं इन उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार झलक दिखलातीं कुछ 'खास' तस्वीरें....
KANAK MEDIA |
बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सिद्धीकुमारी ने जेएनवी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में रोटियां बनाईं। हालांकि आप रोटी देखकर अनुमान लगा सकते हैं कि राजकुमारीजी कितनी अच्छी रोटी बेलती हैं।
KANAK MEDIA |
इस चित्र में राजकुमारी सिद्धीकुमारी रोटियां सेंकती हुई दिखाई दे रही हैं। अब वोट जो करवाए कम है।
KANAK MEDIA |
जयपुर की विद्याधर नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमसिंह ने एक बुजुर्ग महिला के चरण छूकर वोट का आशीर्वाद मांगा।
KANAK MEDIA |
थोड़ी देर के लिए छोड़ो दुकान, वोट भी डालकर आओ श्रीमान...। स्कूली लड़कियों ने कुछ इस तरह लोगों से लोकतंत्र के यज्ञ में भाग लेने की अपील की।
KANAK MEDIA |
जयपुर के सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अरुण चतुर्वेदी ने बनीपार्क स्थित जंगलेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार का जलाभिषेक किया और विजयश्री के लिए प्रार्थना की।
KANAK MEDIA |
जब वसुंधरा बीकानेर संभाग के चुनावी दौरे पर थीं तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्थान पर रोककर उन्हें चाय पिलाई। वसुंधरा ने इस दौरान कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की।
KANAK MEDIA |
बीकानेर संभाग की अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के घड़साना में सभा को संबोधित करते हुए वसुंधरा।
KANAK MEDIA |
भाषण से पहले की तैयारी। शायद वसुंधरा कागज देखकर यही सोच रही हैं कि मुझे क्या बोलना है।
KANAK MEDIA |
खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के छत्रगढ़ में भाजपा नेता देवीसिंह भाटी से चर्चारत वसुंधरा।
KANAK MEDIA |
बीकानेर संभाग में ही एक अन्य सभा को संबोधित करतीं भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे।
KANAK MEDIA |
हाल ही में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया। मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के साथ ही वरिष्ठ नेता कामत भी दिखाई दे रहे हैं।