Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजपा ने उड़ाई भाजपा, कांग्रेस की नींद

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013
, गुरुवार, 14 नवंबर 2013 (16:49 IST)
-मुकेश बिवाल, जयपुर से
FILE
राजस्‍थान। हाल ही में होने वाले विधानसभा चुनाव में जयपुर की तीन विधानसभा सीटों पर राजपा अपनी जीत की दावेदारी जता रही है। पार्टी चुनावों में कितनी सीटें जीत पाएगी, ये तो मतगणना के बाद ही सामने आएगा, लेकिन यह कांग्रेस और भाजपा की जीत के समीकरण बिगाड़ सकती है।

डॉ. किरोड़ीलाल मीणा की पार्टी राजपा ने आमेर विधानसभा सीट से भाजपा छोड़कर आए नवीन पिलानिया को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की ओर से वर्तमान विधायक गंगासहाय मैदान में हैं तो भाजपा की ओर से सतीश पूनिया। गंगासहाय की खिलाफत ने भाजपा की दावेदारी को मजबूत बना रखा था लेकिन टिकट कटने से नाराज नवीन पिलानिया भाजपा छोड़कर राजपा से जुड़ गए।

आमेर विधानसभा क्षेत्र में जाट और ब्राह्मण मतदाताओं के साथ 28 हजार मीणा मतदाता भी अपनी अहमियत रखते हैं जो हर चुनावों में निर्णायक फैसले की ओर ले जाते हैं। इसी तरह झोटवाडा विधानसभा क्षेत्र में भी राजपा इस बार चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकती है।

कांग्रेस से नाराज होकर राजपा में शामिल हुए हरीश यादव को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। यहां भाजपा की ओर से वर्तमान विधायक राजपाल सिंह शेखावत मैदान में है तो कांग्रेस ने डॉ. रेखा कटारिया पर दांव खेला है। वहीं दूसरी ओर मालवीय नगर विधानसभा सीट से राजपा ने पूर्व पार्षद हरीश बैरवा को उमीदवार बनाया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi