Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वोट के लिए कुछ भी करेगा...(देखें फोटो)

मुकेश बिवाल, जयपुर से

Advertiesment
हमें फॉलो करें राजस्थान
, गुरुवार, 14 नवंबर 2013 (14:09 IST)

राजस्थान में 200 सीटों के लिए आगामी 1 दिसंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। यहां अलग-अलग चुनावी रंग देखने को मिल रहे हैं। नामांकन भरने पहुंचे एक उम्मीदवार पर महंगाई का खासा असर दिखाई दिया। प्याज और टमाटर की माला उनके गले की शोभा बढ़ा रही थी। वहीं कुछ उम्मीदवारों ने अपने-अपने आराध्य के आगे माथा टेककर जीतने का आशीर्वाद मांगा। वोटों के लिए इन दिनों राज परिवार से जुड़े लोग भी गलियों की खाक छान रहे हैं। आइए देखते हैं विधानसभा चुनाव के अलग-अलग रंग बयां करते कुछ फोटो....

KANAK MEDIA

विद्याधर नगर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा कुछ इस अंदाज में पर्चा दाखिल करने पहुंचे। यहां से भाजपा ने नरपतसिंह राजवी को उतारा है।


webdunia
KANAK MEDIA

राजधानी की सांगानेर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र पटेल पर महंगाई का असर कुछ ज्यादा ही दिखाई दिया। वे गले में प्याज और टमाटर की माला पहने हुए थे, मगर रथ पर सवाल होकर नामांकन भरने पहुंचे।


webdunia
KANAK MEDIA

अब तस्वीर ही नहीं, तकदीर भी बदलेगी। राजस्थान में भाजपा की ओर से मुख्‍यमंत्री पद की सशक्त दावेदार और प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे की तस्वीर भी पोस्टर पर दिखाई दे रही है।


webdunia
KANAK MEDIA

विद्याधर नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार नरपतसिंह राजवी अपने ससुर और राजस्थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा के आगे झुककर जीत का आशीर्वाद लेते हुए।


webdunia
KANAK MEDIA

सिविल लाइंस से कांग्रेस के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास ने नामांकन दाखिल किया। प्रताप भाजपा के पूर्व मुख्‍यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत के भतीजे हैं।


webdunia
KANAK MEDIA

सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय बाफना नामांकन दाखिल करते हुए।


webdunia
KANAK MEDIA

मालवीय नगर विधानसभा सीट से अर्चना शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।


webdunia
KANAK MEDIA

बीकानेर में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सिद्धि कुमारी भगवान गणेश से आशीर्वाद लेते हुए।


webdunia
KANAK MEDIA

राजकुमारी सिद्धि कुमारी जनसंपर्क के दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए।


webdunia
KANAK MEDIA

बीकानेर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार गोपाल जोशी ने नामांकन ‍दाखिल किया।


हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi