Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कड़े संघर्ष में फंसे ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें कड़े संघर्ष में फंसे ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह
झुंझुनूं , शनिवार, 30 नवंबर 2013 (11:12 IST)
FILE
झुंझुनूं। राजस्थान के ऊर्जामंत्री खेतड़ी विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय संघर्ष में फंसे हैं। झुंझुनूं जिले की खेतड़ी सीट से डॉ. जितेन्द्र सिंह को भाजपा के पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, बसपा के पूर्णमल सैनी तथा लोकजन शक्ति पार्टी के प्रत्याशी पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढा टक्कर दे रहे हैं।

हरियाणा की सीमा से सटी ताम्र नगरी खेतड़ी से अब तक 2 उपचुनाव सहित 14 चुनावों में 8 बार गैरकांग्रेसी प्रत्याशी जीता है। यहां से डॉ. सिंह ने 1988 में हुए उपचुनाव में भाजपा के हजारीलाल गुर्जर को करीब 22 हजार मतों से पराजित किया था।

वर्ष 1990 में हुए चुनाव में पुन: डॉ. सिंह मात्र 600 मतों से पराजित हुए लेकिन तीसरी बार डॉ. सिंह ने भाजपा के दाताराम गुर्जर को पराजित कर सीट पर कब्जा कर लिया था।

वर्ष 1998 में भी डॉ. सिंह ने यहां भाजपा के भागीरथ सिंह निर्माण को हराया था, लेकिन 2003 में डॉ. सिंह यहां से पराजित हो गए थे। वर्ष 2008 में इस सीट से डॉ. सिंह ने भाजपा के धर्मपाल गुर्जर को 12 हजार मतों से पराजित किया था।

डॉ. सिंह यहां से 4 बार विधायक रहे हैं वहीं शीशराम ओला भी 3 बार चुने गए और बाद में वे इस सीट से पलायन कर गए थे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi