Rajasthan Election 2013 %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b0 %e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82 %e0%a4%aa%e0%a4%b0 %e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a8 %e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87 113111300061_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चार सीटों पर पुन: वही 'मोहरे'

Advertiesment
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2013
FILE
बीकानेर। राजस्थान के दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा ने अपने लिहाज से सातों विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जानकारी के अनुसार जिले की चार विधानसभा सीटें ऐसी है जिनमें पिछले चुनाव में जो प्रत्याशी बने थे वही प्रत्याशी इस बार भी चुनाव मैदान में 'घमासान' के लिए तैयार हैं।

जिन सीटों पर कांग्रेस और भाजपा ने जिन प्रत्याशियों को उतारा है वे सीटें बीकानेर पश्चिम, खाजूवाला, नोखा और श्रीडूंगरगढ़ है। बात अगर बीकानेर पश्चिम की करें तो कांग्रेस से डॉ. बी.डी. कल्ला और भाजपा से डॉ. गोपाल जोशी पिछली बार भी चुनाव मैदान में थे और इस बार डॉ. कल्ला और डॉ. जोशी के बीच सीधी टक्कर होगी। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा कांग्रेस से और भाजपा ने किशनाराम नाई को उतारा है फर्क सिर्फ इतना है कि पिछली बार किशनाराम ने भाजपा से बागी बनकर चुनाव लड़ा था और इस बार वे पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

ठीक इसी तरह खाजूवाला में भाजपा के डॉ. विश्वनाथ मेघवाल और कांग्रेस के गोविन्द मेघवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा मगर इस बार गोविन्द मेघवाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पिछली बार वे निर्दलीय चुनाव लड़े थे। वहीं नोखा में कांग्रेस के रामेश्वर डूडी और निर्दलीय कन्हैयालाल झंवर के बीच मुकाबला था और इस बार भी उनके बीच ही सीधा मुकाबला होने के आसार नजर आ रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi