ब्लॉक कांग्रेस ने छोड़ा चन्द्रभान का साथ
झुंझुनूं , शनिवार, 16 नवंबर 2013 (15:42 IST)
झुंझुनूं। राजस्थान में शेखावाटी अंचल के मंडावा से चुनाव लड़ रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ मौजूदा विधायक रीटा चौधरी चुनाव मैदान से किसी हालत में हटने को तैयार नहीं हैं वहीं मंडावा और अलसीसर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी भी उनका साथ छोड़ गए हैं।सूत्रों ने बताया कि मंडावा और अलसीसर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सुश्री रीटा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए कांग्रेस से सामूहिक इस्तीफे दे दिए हैं। मंडावा ब्लॉक कांग्रेस के अध्यख सलीम सिंगडी ने शनिवार को बताया कि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस्तीफा देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वे पार्टी से बगावत कर निर्दलीय लड़ रहीं रीटा चौधरी को अधिक से अधिक वोटों से जिताएंगे। (वार्ता)