राजस्थान चुनाव में राज परिवार की महिलाएं...
राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार राज परिवार से जुड़ी महिलाएं भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। भाजपा ने पांच शाही महिलाओं को चुनाव के मैदान में उतारा है। प्रदेश भाजपा की मुखिया वसुंधरा राजे स्वयं राज परिवार से ताल्लुक रखती हैं। आइए जानते हैं राज परिवार से जुड़ी इन महिलाओं के बारे में जो इस बार चुनाव में भाग्य आजमा रही हैं...
वसुंधरा राजे : राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान विधानसभा में विपक्ष की नेता वसुंधरा राजे मध्यप्रदेश से लगे झालावाड़ जिले की झालरा पाटन सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। वसुंधरा का जन्म 8 मार्च 1953 को मुंबई में हुआ था। राजे ग्वालियर के पूर्व महाराज जीवाजीराव सिंधिया और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्व. विजया राजे सिंधिया की पुत्री हैं। उन्होंने तमिलनाडु से प्रारंभिक पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई के सोफिया कॉलेज से राजनीति शास्त्र एवं इकॉनामिक्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।वसुंधरा राजे का विवाह धौलपुर के पूर्व राज परिवार के हेमंतसिंह से 17 नवंबर 1972 को हुआ। कुछ समय बाद उन्होंने भाजपा में शामिल हो गई। वो राजस्थान के झालरापाटन से 8वीं, 12वीं एवं 13वीं विधानसभा की सदस्य हैं।वसुंधरा 1985 में राजस्थान भाजपा युवा मोर्चा की वाइस प्रेसिडेंट बनीं और 1987 में राजस्थान भाजपा की उपाध्यक्ष बनीं। दिसंबर 2003 में वे पार्टी अध्यक्ष बनीं और राज्य की पहली महिला मंख्यमंत्री बनीं। 2008 विधानसभा का चुनाव हारने के बाद वे जनवरी 2009 में राज्य विधानसभा में विपक्ष की नेता बनीं।