Rajasthan Election 2013 %e0%a4%b5%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a4%be %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%b2 113112800047_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वसुंधरा राजे : प्रोफाइल

Advertiesment
वसुंधरा राजे
FILE
वसुंधरा राजे सिंधिया को राजनीति विरासत में मिली है। वसुंधरा राजे का जन्म 8 मार्च, 1953 ई. को मुंबई में हुआ था। वसुंधरा राजे ग्वालियर के शासक जीवाजी राव सिंधिया और उन की पत्नी राजमाता विजया राजे सिंधिया की चौथी संतान हैं। वसुंधरा की प्रारंभिक शिक्षा प्रेजेंटेशन कॉन्वेंट स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने सोफिया महाविद्यालय, मुंबई यूनिवर्सिटी से इकॉनॉमिक्स और साइंस ऑनर्स से स्नातक की शिक्षा प्राप्त ग्रहण की।

वसुंधरा राजे की शादी धौलपुर राजघराने के महाराजा हेमंतसिंह के साथ हुई थी। वसुंधरा राजे तब से ही राजस्थान से जुड़ गई थीं। वसुंधरा राजे को 1984 में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया था। 1 दिसंबर, 2003 में वे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं।वसुंधरा राजे ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 2007-2008 के बजट में शिक्षा, रोज़गार, बालविवाह प्रथा पर रोक जैसे पांच सूत्री कार्यक्रम बनाए थे।

वसुंधरा राजे 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 तक राजस्थान की मुख्यमंत्री रहीं। वसुंधरा राजे सिंधिया वर्तमान विधानसभा चुनाव में अपने परपंरागत सीट झालरापाटन से चुनाव लड़ रही हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi