राजस्थान में 200 सीटों के लिए आगामी 1 दिसंबर को होने वाले चुनाव के मद्देनजर प्रचार ने तेजी पकड़ ली है। यहां अलग-अलग चुनावी रंग देखने को मिल रहे हैं। नामांकन भरने पहुंचे एक उम्मीदवार पर महंगाई का खासा असर दिखाई दिया। प्याज और टमाटर की माला उनके गले की शोभा बढ़ा रही थी। वहीं कुछ उम्मीदवारों ने अपने-अपने आराध्य के आगे माथा टेककर जीतने का आशीर्वाद मांगा। वोटों के लिए इन दिनों राज परिवार से जुड़े लोग भी गलियों की खाक छान रहे हैं। आइए देखते हैं विधानसभा चुनाव के अलग-अलग रंग बयां करते कुछ फोटो....
KANAK MEDIA |
विद्याधर नगर से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्रीकांत शर्मा कुछ इस अंदाज में पर्चा दाखिल करने पहुंचे। यहां से भाजपा ने नरपतसिंह राजवी को उतारा है।
KANAK MEDIA |
राजधानी की सांगानेर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र पटेल पर महंगाई का असर कुछ ज्यादा ही दिखाई दिया। वे गले में प्याज और टमाटर की माला पहने हुए थे, मगर रथ पर सवाल होकर नामांकन भरने पहुंचे।
KANAK MEDIA |
अब तस्वीर ही नहीं, तकदीर भी बदलेगी। राजस्थान में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की सशक्त दावेदार और प्रदेश अध्यक्ष वसुंधरा राजे की तस्वीर भी पोस्टर पर दिखाई दे रही है।
KANAK MEDIA |
विद्याधर नगर सीट से भाजपा उम्मीदवार नरपतसिंह राजवी अपने ससुर और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा के आगे झुककर जीत का आशीर्वाद लेते हुए।
KANAK MEDIA |
सिविल लाइंस से कांग्रेस के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक प्रतापसिंह खाचरियावास ने नामांकन दाखिल किया। प्रताप भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत के भतीजे हैं।
KANAK MEDIA |
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी संजय बाफना नामांकन दाखिल करते हुए।
KANAK MEDIA |
मालवीय नगर विधानसभा सीट से अर्चना शर्मा ने नामांकन दाखिल किया।
KANAK MEDIA |
बीकानेर में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सिद्धि कुमारी भगवान गणेश से आशीर्वाद लेते हुए।
KANAK MEDIA |
राजकुमारी सिद्धि कुमारी जनसंपर्क के दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए।
KANAK MEDIA |
बीकानेर पश्चिम से भाजपा उम्मीदवार गोपाल जोशी ने नामांकन दाखिल किया।