Publish Date: Wed, 21 Nov 2018 (17:55 IST)
Updated Date: Thu, 22 Nov 2018 (01:02 IST)
जयपुर। पूर्व विधायक एवं बहुजन समाजवादी पार्टी नेता सुरेश मीणा समर्थकों के सहित बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सुरेश मीणा 2003 से 2008 तक करौली विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक रहे हैं। मीणा ने कहा कि बसपा में पैसों को महत्व दिया जाता है और कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है और वे राजे की नेतृत्व क्षमता और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं।
इसके अलावा डग विधानसभा क्षेत्र के डॉ. नेमीचंद वर्मा ने भी मुख्यमंत्री की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। वर्मा ने कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेंगे। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Wed, 21 Nov 2018 (17:55 IST)
Updated Date: Thu, 22 Nov 2018 (01:02 IST)