Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रक्षाबंधन के लिए शुभ मुहूर्त

सारा दिन बाँधी जा सकेगी राखी

Advertiesment
हमें फॉलो करें रक्षाबंधन
ND
भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन 24 अगस्त को दिनभर मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक सुबह 9.21 बजे भद्रा नक्षत्र समाप्त हो जाएगा। इसके बाद दिनभर राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त है। कई सालों बाद रक्षाबंधन पर ऐसा मुहूर्त आया है। पंडितों ने बताया कि भद्रा नक्षत्र में राखी बाँधना वर्जित माना जाता है।

webdunia
ND
इस बार रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त में आई है। सुबह 9.21 मिनट पर भद्रा नक्षत्र समाप्त हो जाएगा। इसके बाद सुबह 9.22 से दोपहर 2.05 बजे तक राखी बांधने का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा। इसमें चर, लाभ और अमृत के चौघड़‍िए रहेंगे जो रक्षा सूत्र बाँधने के लिहाज से श्रेष्ठ माने जाते हैं।

फिर दोपहर 3.00 बजे से शाम 4 .50 बजे तक शुभ का चौघड़‍िया भी रक्षाबंधन के लिए श्रेष्ठ रहेगा। रात 10.34 बजे तक पूर्णिमा होने के कारण राखी बाँधी जा सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi