Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रक्षाबंधन 2022 : जानिए राखी बांधने का सही तरीका, राशि अनुसार कैसी हो राखी

Advertiesment
हमें फॉलो करें रक्षाबंधन 2022 : जानिए राखी बांधने का सही तरीका, राशि अनुसार कैसी हो राखी
राखी का मंगल पर्व 11 और 12 अगस्त को मनाया जा रहा है, आइए जानते हैं त्योहार को मनाने का तरीका और राशि अनुसार राखी... 
 
राखी बंधवाते समय भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। बहनों को पूजा की थाली में चावल, रोली, राखी, दीपक आदि रखना चाहिए। इसके बाद बहन को भाई के अनामिका अंगुली से तिलक करना चाहिए। तिलक के बाद भाई के माथे पर अक्षत लगाएं। अक्षत अखंड शुभता को दर्शाते हैं। उसके बाद भाई की गंगाजल से आरती उतारनी चाहिए और उसके जीवन की मंगल कामना करनी चाहिए। कुछ जगहों पर भाई की सिक्के से नजर उतारने की भी परंपरा है।
राशि अनुसार किस कलर की राखी बांधें और क्या मिठाई खिलाएं... 
 
मेष :- राशि के भाई को मालपुए खिलाएं एवं लाल डोरी से निर्मित राखी बांधें।
 
वृषभ :- राशि के भाई को दूध से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं सफेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधें।
 
मिथुन :- राशि के भाई को बेसन से निर्मित मिठाई खिलाएं एवं हरी डोरी वाली राखी बांधें। 
 
कर्क :- राशि के भाई को रबड़ी खिलाएं एवं पीली रेशम वाली राखी बांधें।
 
सिंह :- राशि के भाई को रस वाली मिठाई खिलाएं एवं पंचरंगी डोरे वाली राखी बांधें।
 
कन्या :- राशि के भाई को मोतीचूर के लड्डू खिलाएं एवं गणेशजी के प्रतीक वाली राखी बांधें।
 
तुला :- राशि के भाई को हलवा या घर में निर्मित मिठाई खिलाएं एवं रेशमी हल्के पीले डोरे वाली राखी बांधें।
 
वृश्चिक :- राशि के भाई को गुड़ से बनी मिठाई खिलाएं एवं गुलाबी डोरे वाली राखी बांधें।
 
धनु :- राशि के भाई को रसगुल्ले खिलाएं एवं पीली व सफेद डोरी से बनी राखी बांधें।
 
मकर :- राशि के भाई को मिठाई खिलाएं एवं मिलेजुले धागे वाली राखी बांधें।
 
कुंभ :- राशि के भाई को ग्रीन मिठाई खिलाएं एवं नीले रंग से सजी राखी बांधें।
 
मीन :- राशि के भाई को मिल्क केक खिलाएं एवं पीले-नीले जरी की राखी बांधें।
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

9 अगस्त 2022, मंगलवार: मंगला गौरी की कृपा से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानिए